कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीता की खोज, लंकादहन लीला का सुंदर मंचन किया गया

मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में लवकुश दल दशहरा कमेटी के तत्वाधान में विगत दो अक्टूबर से आयोजित चार दिवसीय रामलीला के तीसरे दिवस में मंगलवार को दूर दराज से आए कलाकारों द्वारा हनुमान जी का लंका में प्रवेश तथा लंकादहन लीला का सुंदर मंचन किया गया।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में लवकुश दल दशहरा कमेटी के तत्वाधान में विगत दो अक्टूबर से आयोजित चार दिवसीय रामलीला के तीसरे दिवस में मंगलवार को दूर दराज से आए कलाकारों द्वारा हनुमान जी का लंका में प्रवेश तथा लंकादहन लीला का सुंदर मंचन किया गया ।इस दौरान दशानन के अट्ठहास से वातावरण गूंज उठा।मंगलवार को बरौर कस्बे के रामलीला मैदान में लवकुश दल दशहरा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन दूर दराज से आए कलाकारों ने हनुमान जी का लंका में प्रवेश व लंका दहन लीला का सुंदर मंचन किया।

IMG 20221005 WA0010

सीता माता की खोज मे लंका पहुंचकर हनुमान जी ने अशोक वाटिका को उजाड़ दिया जिसे देखकर सभी ने आनंद उठाया वहीं कलाकारों ने लंका दहन का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान अशोक वाटिका में किए गए मनोरंजक दृश्यों को देखकर बच्चों ने खूब आनंद लिया।लीला में राम की भूमिका राम जी तिवारी ने निभाई लक्ष्मण की भूमिका हर्ष तिवारी ने लंकेश की भूमिका दलवीर सिंह यादव ने विभीषण की भूमिका पुत्तन लाल शर्मा ने सीता की भूमिका मधुरम राजपूत ने मेघनाद की भूमिका मानसिंह यादव ने तथा हनुमान की भूमिका कमलेश सविता ने निभाई।

IMG 20221005 WA0012

इस मौके पर आयोजक मंडल से राजू चौधरी, बॉबी सचान,राजकुमार कमल,सोनू कमल,बेदू सचान,विजय कमल राजेश अवस्थी,गोलू द्विवेदी,उत्तम अवस्थी, ओम सचान,मूलचंद्र सैनी,आलोक गुप्ता,अमित कमल,कमलेश गुप्ता,रीतेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button