उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने पोलियो अभियान का जिला चिकित्सालय महिला में फीता काटकर किया शुभारंभ,बच्चों को पिलायी पोलियो की ड्राप

जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा जिला चिकित्सालय महिला में फीता काटकर, बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए,लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक लेने में प्रशासन की मदद करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एक सिंह ने अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों में दिनांक 10.12. 2023 को 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा जिला चिकित्सालय महिला में फीता काटकर, बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए,लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक लेने में प्रशासन की मदद करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एक सिंह ने अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों में दिनांक 10.12. 2023 को 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। 353500 घरों में दिनांक 11.12.2023 से 15.12.2023 तक घर-घर अभियान चलाकर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

जनपद में कुल 284996 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जानी है। पोलियो की खुराक से छूटे बच्चों का टीकाकरण दिनांक 18.12. 2023 (सोमवार) को बी० टीम अभियान के माध्यम से बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। उन्होंने सभी सम्मानित जनता से अपील है कि पल्स पोलियो टीकाकरण सत्र पर पहुंच कर अपने बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य दिलायें। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button