उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हैदरापुर तथा बारही की टीम ने लहराया परचम,दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौर कस्बे में जय भारत क्रिकेट क्लब तथा पटेल क्लब के तत्वाधान में चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हैदरापुर तथा बारही की टीम ने अपना परचम लहराया।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौर कस्बे में जय भारत क्रिकेट क्लब तथा पटेल क्लब के तत्वाधान में चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हैदरापुर तथा बारही की टीम ने अपना परचम लहराया।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान में चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच हैदरापुर व पटेल हॉस्टल बी के मध्य खेला गया।पटेल हॉस्टल बी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 71 रन बनाकर हैदरापुर की टीम के सामने जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में हैदरापुर की टीम ने पांच ओवर में ही मैच अपने पक्ष में कर लिया।दूसरा मैच बारही व संगम क्लब बरौर के मध्य खेला गया।बारही की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवर में 87 रनों का स्कोर खड़ा किया तथा संगम क्लब बरौर के सामने जीत के लिए 88 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में संगम क्लब बरौर की टीम मात्र 61 रनों पर ही सिमटकर रह गई।मैच में निर्णायक की भूमिका प्रतीक वर्मा,योगेंद्र सचान,सनी सचान तथा सोनू निगम ने निभाई। कमेंट्रेटर की भूमिका गुरई अवस्थी,आशू सचान तथा संदीप ने वहीं स्कोरर की भूमिका जीतू ने निभाई।इस मौके पर आयोजक मंडल के अमन सचान उर्फ कातिया,संजय सचान,विक्रम सचान,पवन पांडेय,अमरनाथ सचान,शीलू कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button