कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में राशन डीलरों की एक बैठक सम्पन्न 

पुखरायां कस्बा स्थित सोम ढाबा में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में क्षेत्र के उचित दर विक्रेता राशन डीलर की एक बैठक आयोजित की गई।

Story Highlights
  • प्रदेश अध्यक्ष ने बकाया पड़े एमडीएम,आंगनवाड़ी बिल भी शीघ्र भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रविवार को पुखरायां कस्बा स्थित सोम ढाबा में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में क्षेत्र के उचित दर विक्रेता राशन डीलर की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कोटेदारों की समस्याओं के विषय में चर्चा की गई तथा शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया गया।

IMG 20230702 WA0032

रविवार को पुखरायां कस्बा स्थित सोम ढाबा में क्षेत्र के कोटेदारों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता सरिता अवस्थी,गणेश प्रसाद द्विवेदी,जिला संयोजक प्रयागराज रामबाबू यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कोटेदारों की समस्याओं से रूबरू हुए।

IMG 20230702 WA0033

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूद कोटेदारों के कहा कि वह लोग एकजुट होकर पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्याओं के विषय में उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं तथा निर्धारित मात्रा में बोरे के वजन सहित सिंगल स्टेज डिलीवरी के अंतर्गत दुकान पर खाद्यान्न प्राप्त करें।अन्यथा की स्थित में जिला पूर्ति अधिकारी को समस्या से अवगत कराएं।समस्या का निस्तारण न होने की स्थित में उन्होंने प्रमुख सचिव खाद्य एवं वितरण,मंडलायुक्त खाद्य एवम वितरण को तथा जिलाधिकारी के माध्यम से कोटेदारों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया।साथ ही बकाया पड़े एमडीएम,आंगनवाड़ी बिल भी शीघ्र भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष तन्नू संखवार ने किया।

IMG 20230702 WA0034

इस मौके पर कोटेदार संघ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ तन्नू संखवार,जिला महासचिव कृपाशंकर द्विवेदी,उपाध्यक्ष अली अख्तर,कोषाध्यक्ष लालू यादव,धर्मेंद्र सचान,जीतू त्रिवेदी,राहुल सिंह,अमित सिंह, रमेशचंद्र शुक्ला,रविंद्र नायक,विमल गुप्ता,शिवम गुप्ता,रमेश चंद्र संखवार,विपिन सचान आदि कोटेदार मौजूद रहे।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button