कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सफेद हाथी साबित हो रहा है प्रतापपुर खास का पंचायत भवन

जनपद की क्षेत्र पंचायत मैथा के ग्राम पंचायत प्रतापपुर खास में लाखों रुपए का बजट खर्च करके ग्राम सचिवालय का भवन निर्माण कराया गया किंतु सचिवालय का काम निपटाया जाना तो दूर अभी तक उसके ताले भी नहीं खोले गए हैं इतना ही नहीं कार्यालय के नाम पर लाखों रुपए का सामान भी खरीद कर रखी गया गया किंतु किसी को भी पता नहीं है कि सामान कहां रखा है।

Story Highlights
  • मैथा ब्लॉक का है मामला

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद की क्षेत्र पंचायत मैथा के ग्राम पंचायत प्रतापपुर खास में लाखों रुपए का बजट खर्च करके ग्राम सचिवालय का भवन निर्माण कराया गया किंतु सचिवालय का काम निपटाया जाना तो दूर अभी तक उसके ताले भी नहीं खोले गए हैं इतना ही नहीं कार्यालय के नाम पर लाखों रुपए का सामान भी खरीद कर रखी गया गया किंतु किसी को भी पता नहीं है कि सामान कहां रखा है।

ये भी पढ़े-  बिना परीक्षा के अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला

इस संबंध में भाजपा बैठा मंडल प्रभारी शिवदीप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार आग्रह करने पर भी उक्त सचिवालय की सुविधा ग्राम वासियों को नहीं मिल सकी और उन्हें 3 किलोमीटर दूर जनसेवा केंद्रों से अपना काम निपटाने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत सचिव भी कभी भी पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं और नहीं जन सुविधा की व्यवस्था हेतु चिंता करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकार द्वारा निर्मित लाखों रुपए के इस ग्राम सचिवालय को जनहित में संचालित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि सरकार की मंशा पूरी हो सके।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button