कानपुर देहात

जिला पंचायत अध्यक्ष पति का मुख्यालय पर जोरदार स्वागत

क्षेत्र के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के अनुज और देहात जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी के पति राजेन्द्र सिंह राजू के नगर आगमन पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी :क्षेत्र के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के अनुज और देहात जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी के पति राजेन्द्र सिंह राजू के नगर आगमन पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक रणविजय सिंह सिसोदिया ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया जबकि अन्य कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र वफूलमालाएं भेट की।
इस संबंध में नगर पंचायत के नामित सभासद गोपाल सैनी ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजेंद्र सिंह राजू जी का अकबरपुर नगर में भव्य स्वागत कार्यक्रम  3 बजे दोपहर पूर्व लोकसभा चुनाव कार्यालय रणविजय सिसोदिया जी के मकान में राजकीय महाविद्यालय के सामने संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र सिंह राजू जी का चांदी का मुकुट पगड़ी अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम  का संचालन पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान संघ जिला अध्यक्ष रामकरण सिंह मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा पूर्व जिला मंत्री विनोद तिवारी प्रमोद मिश्रा शिव प्रताप सिंह राजेश शर्मा राजू राजेश गुप्ता उदल सिंह चौहान मनोज निगम पप्पू शुक्ला कृष्ण कुमार मिश्रा गुड्डू मिश्रा महेश राजावत भोला सिंह वीरेंद्र सिंह राजेश कश्यप रोहित तोमर अनिल सिंह विकास राठौर तारिक खान साहिबे आलम  नौशाद खान आदि उपस्थित रहे।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button