उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

जिले के अंदर परिषदीय शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अप्रैल से

शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत जिले के अंदर परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण / समायोजन की प्रक्रिया अब अप्रैल में शुरू होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से बुधवार को इसके लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

लखनऊ / कानपुर देहात। शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत जिले के अंदर परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण / समायोजन की प्रक्रिया अब अप्रैल में शुरू होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से बुधवार को इसके लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। पहले यह प्रक्रिया फरवरी में शुरू होनी थी।

ये भी पढ़े- बॉलीवुड क्रिटिक्स तरन आदर्श ने आनंद ओझा की फिल्म “माही” का पोस्टर किया लॉन्च

संशोधित समय सारिणी के अनुसार जिले के अंदर शिक्षकों के तबादलों के लिए एनआइसी द्वारा ट्रांसफर पोर्टल को 28 अप्रैल से लाइव किया जाएगा। शिक्षक एक से आठ मई तक तक लागिन कर मानव संपदा पोर्टल का विवरण देख सकेंगे और कोई त्रुटि प्रदर्शित होने पर पोर्टल पर ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button