कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जीकेसी के तत्वाधान में डॉक्टर संपूर्णानंद व्याख्यानमाला कार्यक्रम संपन्न

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कानपुर मध्य के द्वारा साउथ गैलेक्सी गेस्ट हाउस रतनलाल नगर में डॉक्टर संपूर्णानंद के जीवन पर व्याख्यानमाला जीकेसी प्रदेश अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग लवली सक्सेना के द्वारा आयोजित की गई.

कानपुर,अमन यात्रा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कानपुर मध्य के द्वारा साउथ गैलेक्सी गेस्ट हाउस रतनलाल नगर में डॉक्टर संपूर्णानंद के जीवन पर व्याख्यानमाला जीकेसी प्रदेश अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग लवली सक्सेना के द्वारा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर शेखरानन्द वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सतीश निगम ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मुख्य न्यासी रागिनी रंजन ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ग्लोबल महासचिव अनुराग सक्सेना राष्ट्रीय संगठन सचिव शुभ्रांशु राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग ऋतु खरे, प्रदेश महासचिव उत्तर मध्य राजेश श्रीवास्तव मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की गई और कायस्थ शिरोमणि डॉक्टर संपूर्णानंद की जीवनी के बारे में बताया की बहुमुखी प्रतिभा से ओतप्रोत डॉक्टर संपूर्णानंद जी जो कि ना केवल एक कुशल निर्भीक राजनेता एवं सर्वतोमुखी प्रतिभा वाले, साहित्यकार एवं अध्यापक थे वे सदैव हिंदी के पक्षधर रहे इसलिए उन्हें हिंदी की श्री वृद्धि के लिए “समाजवाद” पुस्तक जो उनके द्वारा लिखी गई थी उस के लिए मंगला प्रसाद पुरस्कार भी मिला संपूर्णानंद जी को शुरुआत से ही राष्ट्र सेवा में लगन थी उन्होंने कई सत्याग्रह आंदोलन में भी हिस्सा लिया आपको देश की अनेक विश्वविद्यालयों ने डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सूचना विभाग में मंत्री के रूप में भी कार्य किया तथा उनकी कार्यशैली को देखते हुए उनको दो बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया गया वह राजस्थान के राज्यपाल भी बनाए गए.

उक्त कार्यक्रम मे मंच का संचालन गोपाल सक्सेना एवं विवेक श्रीवास्तव ने किया तथा विपिन निगम की कृष्णम डांस ग्रुप ने एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू बाला श्रीवास्तव एवं रिद्धि खरे ,सिद्धि खरे ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को आनंदित किया प्रस्तुत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बहराइच अरुण कुमार श्रीवास्तव ,जिला महासचिव राधेरमण श्रीवास्तव, अतुल निगम,अजय माथुर ,अखिलेश श्रीवास्तव ,राजेश निगम, करुणेश कुलश्रेष्ठ ,दीपक श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव ,मल्लिका श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, प्रीति श्रीवास्तव, उत्तम अस्थाना नितिन सिन्हा, शोभा श्रीवास्तव आदि और भी भाई बहन संख्या में मौजूद रहे
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button