उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जेम ट्यून्स पंजाबी से नीरू बाजवा का नया गाना मेरे पीरा गाना हुआ वायरल

पंजाब के नामी गिरामी यूट्यूब चैनल जेम ट्यून्स पंजाबी से नीरू बाजवा का नया गाना मेरे पीरा गाना रिलीज हो गया है। नए पंजाबी गाने में अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं।

कहिंजरी,कानपुर देहात,सौरभ सिंह : पंजाब के नामी गिरामी यूट्यूब चैनल जेम ट्यून्स पंजाबी से नीरू बाजवा का नया गाना मेरे पीरा गाना रिलीज हो गया है। नए पंजाबी गाने में अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं। यह गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और छा गया है। गाने के रिलीज होने के बाद कई लाख व्यूज पार कर चुका है। गाने में नीरू के साथ गुरनाम भुल्लर नजर आ रहे हैं। दोनों एक फ्रेम में काफी जम रहे हैं। इस गाने को गुरनाम भुल्लर ने गाया है। गाना काफी दिलकश है और दिल को छू लेने वाला है। नीरू और गुरनाम के अलावा इसमें गुरप्रीत भांगु, रूपिंदर रूपी और बलजिंदर कौर नजर आ रहे हैं आपको बता दें गाने का म्यूजिक संदीप सक्सेना ने दिया है और गाने के प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है इस गाने का कुछ वक्‍त पहले प्रोमो आया था तभी से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे और जैसे ही गाना रिलीज हुआ वेसे ही गाना वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button