लाइफस्टाइल

टिप्स : कमजोर बॉडी को मजबूत बनाते हैं ये सरल योगासन

योग आपकी बॉडी को फ्लेसिबल और स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसलिए इसे रोजाना कम से कम 1/2 घंटे जरूर करें। तो कौन से आसन बॉडी को मजबूत बनाने के लिए हैं बेस्ट और क्या है इन्हें करने का तरीका जानेंगे आज।

हेल्थ टिप्स : हर वक्त थकान और चक्कर आना कमजोरी के लक्षण हो सकते हैं। और कमजोर शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी न के बराबर होती है। लेकिन आप महज छोटे से उपायों से इस समस्या को दूर करते हैं। हम बात कर रहे हैं योग की। योग के प्रभाव बेशक धीमे होते हैं लेकिन लंबे समय तक रहते हैं। तो आज हम कमजोरी दूर करने वाले कुछ सरल योगासनों की बात करेंगे।

1. अधोमुखश्वानासन

मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों के पंजों और हाथ की हथेलियों का सहारा लेते हुए कूल्हे और पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और अपनी नाभि की ओर देखने का प्रयास करें। कुछ सेकेंड्स तक इसी अवस्था में बने रहें। इसके बाद पहले वाली अवस्था में आ जाएं।

 

2. बालासन

यह रिलैक्सिंग आसन है जिसे करना बहुत ही आसान होता है। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी कमर के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए अपने पेट की ओर लाएं। अब अपने पैरों को अपनी हथेलियों से पकड़ लें। अब अपने घुटनों को फैला लें। इस स्थिति में 20-30 सेकेंड तक रहें।

3. हलासन

इस आसन के द्वारा आप नींद न आने वाली समस्या को दूर कर सकते हैं। लेकिन इसे करते वक्त सावधानी रखनी होती है।इस आसन से कमर दर्द, डिप्रेशन से राहत मिलती है व एनर्जी भी बढ़ती है। इसे करने के लिए सर्वांगसन की स्थिति में आएं। अपने हिप्स को थोड़ा मोड़ लें। पैरों के अंगूठों को ऊपर करें व जब वह सिर के ऊपर आपके पैर जाने लगे तब रुक जाएं और पैरों को नीचे लाएं। अपने शरीर को जमीन के वर्टिकल रखें व अपने पैरों को पूरी तरह स्ट्रेच करें। अपनी कमर को अपने हाथों से सहारा दें। अब इस अवस्था में आप जितनी देर तक रह सकते हैं उतनी देर तक रहें।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button