उत्तरप्रदेश

ट्रक-बस की टक्कर से यातायात बाधित, 3 घंटे बाद बहाल

मंगलवार सुबह जहांगीराबाद गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे के कारण घाटमपुर में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। एक ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में यातायात लगभग 3 घंटे के लिए ठप हो गया।

Story Highlights
  • हादसे के बाद जाम में फंसी बारातें, शादी का सीजन बना मुश्किल

घाटमपुर: मंगलवार सुबह जहांगीराबाद गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे के कारण घाटमपुर में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। एक ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में यातायात लगभग 3 घंटे के लिए ठप हो गया।

हादसे के बाद घाटमपुर कस्बे में भारी वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बारातें भी जाम में फंस गईं, जिससे शादी का सीजन और भी मुश्किल हो गया।

गौरतलब है कि घाटमपुर मुख्य चौराहे पर ओवरब्रिज बनने के बाद भी इस तरह का लंबा जाम लगना लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। लोगों को घाटमपुर में लगने वाले जाम भरे दिनों की पुरानी यादें ताज़ा हो गई हैं।

Related Articles

AD
Back to top button