फतेहपुरउत्तरप्रदेश

ट्रांसफार्मर खराब होने से 150 घरों की बंद रही बिजली

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शनिवार को 150 घरों की बिजली 18 घंटे बंद रही। इस बीच चिपचिपाती गर्मी से लोग बेहाल दिखे।

खागा,अमन यात्रा। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शनिवार को 150 घरों की बिजली 18 घंटे बंद रही। इस बीच चिपचिपाती गर्मी से लोग बेहाल दिखे। लोगों के घरों के इनवार्टर डिस्चार्ज हो गए और टीवी, कूलर, पंखे भी शोपीस बने रहे। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। जीटी रोड सब्जी मंडी के पास लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम छह बजे खराबी आ गई थी। इससे सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, लोहाई बाजार, माहेश्वरी मार्केट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने के कारण रात भर लोग सुकून की नींद नहीं सो सके। भीषण गर्मी में छतों पर टहलते हुए लोगों ने रात काटी।

रविवार की सुबह जलापूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर के फाल्ट को सही किया। तब जाकर दोपहर 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। राजेश कुमार, सुरेश चंद्र, संतोष कुमार केसरवानी, सुनील कुमार ने बताया कि रातभर गर्मी से परेशान रहे। सुबह जलापूर्ति न होने के कारण दिनचर्या प्रभावित रही। नहाना-खाना भी देर से हुआ। अवर अभियंता मुरारी दुबे ने बताया कि अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तकनीकी कर्मचारी बुलाकर उसे सही कराया गया। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button