कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट होने से लगी आग, लोग हुए भयभीत  

कस्बा मैथा में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई ट्रांसफार्मर के आसपास खड़े लोग आग लगते देख मौके से भाग खड़े हुए आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। ग्रामीण लगातार इस पार्किंग की शिकायत बिजली विभाग कर्मचारियों से कर रहे थे।बिना जाली के खुले में रखा ट्रांसफार्मर लोगों को मौत की दावत दे रहा है।

Story Highlights
  • ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया।

अमन यात्रा, शिवली। कस्बा मैथा में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई ट्रांसफार्मर के आसपास खड़े लोग आग लगते देख मौके से भाग खड़े हुए आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। ग्रामीण लगातार इस पार्किंग की शिकायत बिजली विभाग कर्मचारियों से कर रहे थे।बिना जाली के खुले में रखा ट्रांसफार्मर लोगों को मौत की दावत दे रहा है।

ये भी पढ़े-  कानपुर खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण करायें सम्पन्नः जिलाधिकारी

शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा कस्बे में लगा बिजली ट्रांसफार्मर ने अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया । ट्रांसफार्मर के पास खड़े लोग ट्रांसफार्मर को जलता देख मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर के पास से चिंगारियां निकल रही थी इसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई थी।लेकिन बिजली विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते दिन शुक्रवार की सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई आग लगने से आसपास क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। ग्रामीण काफी अरसे से ट्रांसफार्मर के चारों और जाली लगवाए जाने की भी मांग करते चले आ रहे हैं   लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा मामला संज्ञान ना लेने से राहगीर व ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल गुजर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर को न हीं बदला गया और न ही सही कराया गया है। अवर अभियंता मेराज अहमद ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को सही करा कर बिजली शुरू करा दी जाएगी।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button