टिप्स

ट्रेन टिकट खो गया तो न हों परेशान, काउंटर टिकट का डुप्लीकेट कैसे निकालें, यहां जानें

डुप्लीकेट काउंटर टिकट प्राप्त करने के लिए आप किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर जा सकते हैं. बता दें कि डुप्लीकेट टिकट लेने के लिए आपको अपना पीएनआर नंबर याद रखना जरूरी है.

डुप्लीकेट टिकट लेने के लिए आपको अपने आईडी प्रूफ की भी जरूरत पड़ सकती है. डुप्लीकेट टिकट प्राप्त करने के लिए आपसे आईडी प्रूफ मांगा जाएगा. इसके अलावा, टिकट काउंटर पर आपसे आपकी पहचान से संबंधित कुछ जरूरी सवाल भी पूछे जाएंगे, जिसका आपको जवाब देना होगा. डुप्लीकेट टिकट पाने के लिए आप रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर टिकट खो जाने के संबंध में एक लेटर भी दे सकते हैं. इसके बाद आपको डुप्लीकेट टिकट दे दिया जाएगा. बता दें कि डुप्लीकेट टिकट लेने के लिए आपको कुछ चार्जेज भी सकता है.

काउंटर टिकट को डिजिटल फॉर्म में दिखाना अवैध

रिजर्वेशन काउंटर से लिए गए टिकट को डिजिटल फॉर्म में दिखाना मान्य नहीं होता है. यदि आपने ऑफलाइन टिकट लिया है तो आपको ओरिजिन टिकट ही दिखाना पड़ेगा. ऑफलाइन टिकट का प्रिंट आउट दिखाने पर आपको ट्रेन में जगह नहीं दी जाएगी. साथ ही साथ भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

पीएनआर नंबर याद रखना जरूरी 

डुप्लीकेट टिकट लेने के लिए पीएनआर नंबर याद रखना बेहद जरूरी है. यदि आप पीएनआर नंबर याद नहीं रख पाते हैं तो ऐसे मामले में आपको डुप्लीकेट टिकट नहीं मिल सकेगा. बता दें कि पीएनआर नंबर के जरिए ट्रेन में आपकी सीट की पहचान की जाती है. टिकट बुकिंग कराने के बाद हर यात्री को पीएनआर नंबर दिया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button