कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, परिजन बेहाल  

चलते ट्रैक्टर के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रसूलाबाद,अमन यात्रा : चलते ट्रैक्टर के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालू की तरफ से एक आईसर ट्रैक्टर ईटा खाली करके लहरापुर संगम भट्टे पर जा रहा था तभी रसूलाबाद विषधन रोड रायपुर मोड़ के सामने ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टर चालक पंकज निवासी रेड़ा थाना सहायल औरैया अचानक ट्रैक्टर के बड़े टायर के चपेट में आ गए.

ये भी पढ़े-  जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का अधिकारी समय से करें निस्तारण : जिला पंचायत अध्यक्ष

जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को रोड पर पड़ा देखकर राहगीरों ने रसूलाबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी है। वही पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button