कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ठंड और शीतलहर को देखते हुए तहसीलदार सिकंदरा द्वारा किया गया अलाव और रैन बसेरों का निरीक्षण

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार सिकंदरा द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलाव व्यवस्था एवं रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार सिकंदरा द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलाव व्यवस्था एवं रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार द्वारा रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अलाव जलाए जाने की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा अलाव नियमित रूप से जलाए जाएं।

साथ ही तहसीलदार रसूलाबाद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव एवं रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा शीतलहर के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं राहत सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button