कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मौत को छूकर निकली शताब्दी बस ट्राले से टकराकर उड़े परखच्चे

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त शताब्दी बस और मौके पर मौजूद राजपुर पुलिस।

कानपुर देहात: जैनपुर गांव के पास दिल्ली से कालपी जा रही शताब्दी बस के चालक की एक झपकी यात्रियों के लिए काल बन सकती थी। बस और ट्राले की इस जोरदार भिड़ंत में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि ट्राला चालक ने ऐन वक्त पर सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग घुमा दिया जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घंटों से लगे जाम को खुलवाया।

दिल्ली से कालपी मार्ग पर थाना राजपुर के जैनपुर में यह खौफनाक मंजर देखने को मिला। शताब्दी बस के चालक की लापरवाही और नींद की झपकी इस बड़े हादसे की मुख्य वजह बनी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए। घायल यात्री विकास, मनीष और दीनदयाल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू कराया।

हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मची थी लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाकर रास्ता साफ किया गया। पुलिस अब बस चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: जनपदवासियों से अपील – नजदीकी केंद्र पर जाकर आधार अपडेट अवश्य कराएं

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button