उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डीएम और एसपी ने केंद्र व स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया

कानपुर देहात। जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों समेत अकबरपुर इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और सीसीटीवी के जरिए निगरानी में रत्ती भर भी चूक न बरती जाए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि गोपनीयता और अनुशासनहीनता के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है, ताकि संपूर्ण चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

AD
Back to top button