कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएम नेहा व एसपी सुनीति ने श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भोले बाबा का लिया आशीर्वाद , अपार भक्तो की भीड़ 

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति रसूलाबाद कावड़ यात्रियों को तिरंगा झंडा, भेंट करते व बिस्कुट के पैकेट दिए एवं रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति रसूलाबाद कावड़ यात्रियों को तिरंगा झंडा, भेंट करते व बिस्कुट के पैकेट दिए एवं रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए।
IMG 20220808 WA0042
मालूम हो कि कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा में स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर पर श्रावण मास के आखिरी सोमवार को लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में शिव मंदिर में पहुँचकर जलाभिषेक व कावड़ चढ़ा रहे है।
IMG 20220808 WA0038
रात्रि 12 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी है। इस दौरान शिवालयों में भगवान शंकर के जयकारे गुंजायमान है। शिव मंदिर को फल फूलों से सजा हुआ है।
प्रसिद्ध एवं ऐताहासिक धर्मगढ़ बाबा मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त बिठूर घाट से कावड़ व जलभरकर 60 किलोमीटर की पद यात्रा के साथ मंदिर में पहुचकर जलाभिषेक कर रहे हैं।
IMG 20220808 WA0030
श्रावण माह तक इस मंदिर परिसर में मेला भी लगता है और यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button