कानपुर देहात

डीएम ने जनसुनवाई के दौरान बृद्ध कृषक की समस्या का तुरन्त कराया निस्तारण

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र कलेक्टेªट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत करने आये कृषक बाबू सिंह पुत्र स्व0 सुखलाल सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर तहसील भोगनीपुर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में आवेदन किया था तथा उसमें खाता संख्या गलत हो गया है.

जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला कृषि विभाग मे सम्बंधित पटल देख रहे आदित्य मिश्रा को डीएम ने इस समस्या को निस्तारण के निर्देश दिये इस मामले पटल प्रभारी द्वारा वही कृषक की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जहाँ डीएम उन्हें बधाई देने के साथ साथ ऐसी गति से किसानों की समस्या का निस्तारण करने की बात कही जबकि कृषक बाबू सिंह को कम्बल इनर व पैजामी भेट की इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button