उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस मैथा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात। शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आज तहसील मैथा में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।समाधान दिवस के दौरान कुल 128 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में उन्होंने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी फाइल लंबित पाई गई, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO), तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button