डेरापुर पुलिस ने चोरी की घटना का महज 24 घंटे में किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरी की घटना का महज 24 घंटे में सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को चोरी की 6 बैट्री समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

डेरापुर।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरी की घटना का महज 24 घंटे में सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को चोरी की 6 बैट्री समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ जनपद कानपुर देहात व कानपुर नगर के विभिन्न थानों में 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डेरापुर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी रोहित कटियार ने बीती रविवार को थाना डेरापुर में शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया था कि रविवार की मध्य रात्रि उनका ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था।इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की।जिसके बाद पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई।सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी संदीप कुमार को कौरौवा से होते हुए हराना हाइवे पुल बंबा इटावा कानपुर जाने वाले एनएच 19 के सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 06 बैटरी बरामद की गई है।आरोपी संदीप के खिलाफ कानपुर नगर व कानपुर देहात के विभिन्न थानों में 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपी की गिरफ्तारी में एस आई मलोक चन्द्र,कांस्टेबल रवि कुमार,कांस्टेबल रवीश कुमार,सौरभ कुमार,योगेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



