डेरापुर में तीन वांछित वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे,लंबे समय से चल रहे थे फरार
भडपुरा, मवई मुक्ता और सनिहापुर से हुई फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिश दी।उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी ने भडपुरा निवासी मदन पाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।वहीं उपनिरीक्षक रामकृपाल ने मवई मुक्ता निवासी रॉबिंस और सनिहापुर निवासी प्रदीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद उनकी तलाश जारी थी।ये वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।जिसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर तीनों को दबोच लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरपतारशुदा वारंटियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।



