उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 दिनों से युवती लापता

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती बीते 24 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई।पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां युवती की काफी खोजबीन की

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती बीते 24 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई।पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां युवती की काफी खोजबीन की।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।जिसके बाद युवती के पिता ने थाना डेरापुर में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है।सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना डेरापुर पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

AD
Back to top button