डॉ. प्रशांत ने बताया गर्मी से बचने के घरेलू टिप्स

कानपुर देहात में आज पारा लगभग 45 से 46 डिग्री सेंटीग्रेड रहा इस बीच चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से आज बृहस्पतिवार के दिन लोगों का बुरा हाल रहा।

पुखरायां,निर्भय सिंह यादव :  कानपुर देहात में आज पारा लगभग 45 से 46 डिग्री सेंटीग्रेड रहा इस बीच चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से आज बृहस्पतिवार के दिन लोगों का बुरा हाल रहा। पुखराया कस्बे के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का आवागमन कम हुआ। इस गर्मी से बचने के लिए चिकित्सक डॉ प्रशांत सचान की सलाह है कि सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने में भलाई है। बच्चों व महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि चिलचिलाती धूप में सनबर्न का खतरा बढ़ गया है। जनपद का तापमान इन समय 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

हालांकि अब हवा में तेजी कम हुई और बृहस्पतिवार को 14 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जिले का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है और ऐसा हुआ तो लोगों को गर्मी से बड़ी समस्या हो जाएगी। डॉ प्रशांत ने बताया कि सनबर्न से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि धूप में निकलने से पहले चेहरा ढंक लें और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि यदि सनबर्न हो गया तो ठंडे जल से चेहरे को कई बार धोना चाहिए। एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से इसका असर कम हो जाता है।

सनबर्न में साफ सूती कपड़े से ठंडा दूध चेहरे पर लगाया जाए तो भी राहत मिलती है। डाक्टरों की सलाह है कि गर्मी में दोपहर के समय सीधी धूप से जितना हो सके बचना चाहिए क्योंकि इसका असर तेजी से होता है। इस भीषण गर्मी में लोग सड़क किनारे छायादार पेड़ों की ओट लेते नजर आए। तरबूज का सेवन बड़ा लाभकारी होता है

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, ईदगाह के अंदर ही अदा की गई नमाज

कानपुर नगर। जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30…

19 hours ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव…

20 hours ago

ग्रीन महिला जागरूकता समिति ने भोगनीपुर में चलाया शरबत वितरण अभियान

पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे राम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को…

20 hours ago

वाह विवेक वाह क्या कमाल कर दिखाया बी.एन.एस कानून में पहले प्रयास में मृत्यु दंड दिलाया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। कानपुर देहात के न्यायिक इतिहास में पहली बार नए कानून बी…

21 hours ago

“शिकायतें कीं, चिट्ठियाँ भेजीं… लेकिन पुलिया अब भी टूटी है”

पुखरायां कस्बा के शास्त्रीनगर मोहल्ले में मिश्रा दूध डेयरी के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों…

5 days ago

प्रोजेक्ट नई किरण में आए 42 मामले,05 परिवारों में पति पत्नी खुशी खुशी साथ रहने को तैयार

कानपुर देहात के पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण की…

6 days ago

This website uses cookies.