गोरखपुरफ्रेश न्यूजमनोरंजन

डॉ. रागिनी पाण्डेय बनी मिसेस इंडिया 2022, क्षेत्र में हर्ष

दिल्ली में आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी में गोरखपुर की डॉ. रागिनी पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया।वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की समाजसेविका/लेखिका डॉ. हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनरअप मुम्बई की प्रसिद्ध लेखिका /कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा रही।

Story Highlights
  • फर्स्ट रनर डॉ. हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनर अप रहीं डॉ. निक्की शर्मा
  • मिसेस इंडिया पूजा निगम एवम लवि राज ने पहनाया क्राउन एवम सैश
  • पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने सपने को पूरा किया जा सकता है : डॉ. रागिनी

नई दिल्ली/गोरखपुर : दिल्ली में आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी में गोरखपुर की डॉ. रागिनी पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया।वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की समाजसेविका/लेखिका डॉ. हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनरअप मुम्बई की प्रसिद्ध लेखिका /कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा रही।
कहा जाता है कि यदि आप के अंदर प्रतिभा है तो एक न एक दिन जरूर निखर कर सामने आती है। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद मिसेस इंडिया 2022 का खि़ताब अपने नाम कर गोरखपुर शहर स्थित ग्राम भस्मा निवासी धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने जिले का ही नहीं बल्कि अपने राज्य उत्तर प्रदेश का मान देश भर में बढ़ाने का काम किया है।

mis1

लवीस्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया (ब्यूटी विथ ब्रेन) का क्राउन डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने नाम कर मिसेस इंडिया चुनी गई।मिसेस इंडिया बनने पर डॉ रागिनी ने दूरभाष पर बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय पूरे परिवार और शुभचिंतकों क़ो जाता है।  सेलिब्रिटी गेस्ट एवम मिसेस इंडिया पूजा निगम एवम लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस कंटेस्ट में देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।जिसमें सभी क़ो पीछे छोड़ डॉ रागिनी पाण्डेय मिसेस इंडिया की विजेता बनी।

ये भी पढ़े-  सीएसजेएमयू में क्विज प्रतियोगिता फिएस्टा 2022 शनिवार को

मदर टेरेसा फॉउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ,यूनाइटेड किंगडम की नेशनल कोऑर्डिनेटर एवम सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेस इंडिया पूजा निगम एवम इवेंट ऑर्गनाइजर एवम मॉडल लवि राज ,डॉ. विजय विराज ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
इसी क्रम में धराधाम इंटरनेशनल के इंटरनेशनल निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय,सी.ई.ओ. डॉ.प्रेम प्रकाश ,धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार,ग्रीन इंडिया रिसर्च फाउंडेशन परिवार के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. पूजा गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला,डॉ. सुनीता खोकर (राजस्थान) श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर, डॉ.आर के राय,डॉ. एहसान अहमद,डॉ. राम कृपाल राय, अनिल गुप्ता,डॉ. अमिताभ पाण्डेय, ई.मिन्नत गोरखपुरी, कृपा शंकर राय,अविनाश शुक्ला,मोहम्मद सेराज कुरैसी, सोमनाथ पाण्डेय,सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सभा,गौतम पाण्डेय, गोरखलाल श्रीवास्तव महेश ओझा, रामगिरीश त्रिपाठी ,रत्नाकर त्रिपाठी, मनोज यादव,डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला विजय नारायण शुक्ला,संजय मिश्रा, सविनय ,गुरु,समीर पाण्डेय,ई.धन्यजय पाण्डेय,चकधर पाण्डेय ,अभिषेक मिश्रा,नीरज बाबा,अशोक जायसवाल, जटाशंकर पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में लोग ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिसेस इंडिया 2022 सहित उपविजेता डॉ हर्ष प्रभा एवम सेकेंड रनरआप डॉ निक्की शर्मा को बधाई दी है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button