G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, रसूलाबाद। शनिवार को रसूलाबाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय का रसूलाबाद प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव दिनेश मिश्रा ने कहा कि डोंगल प्रणाली का बहिष्कार और चेक प्रणाली लागू की जाए।
यदि डोंगल प्रणाली जारी रखी जाए तो उससे पहले इसका प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन 195 ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई हो रही है। उसमें बिना दोनों पक्षों को सुनें कोई कार्रवाई न हो। जिला प्रभारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन कमिश्नर के माध्यम से शासन तक प्रधानों की समस्या को पहुंचाएगा। पंचायतों में केवल ग्राम प्रधानों को दोषी करार दिया जा रहा है। यदि जांच कराई जाए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौर ने कहा कि प्रधानों के हित में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी निर्दोष ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष औरैया प्रदीप कुमार ,अरविंद दीक्षित, क्षितिज राजा ,ग्राम प्रधान मानवेंद्र पाल, ओमेंद्र यादव, शिवमंगल कठेरिया, लालमन दिवाकर,जीतू यादव, अरुण यादव ,सोनू तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय,रवि कुमार ,ऊषा राठौर, प्रवीण सिंह गौर,हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार, शशिकांत शुक्ला, मदन कुमार,अटल बिहारी,अरविंद बेरिया, कल्पना सिंह, रज्जन सिंह, आशीष सिंह, संदीप कुमार,संग्राम सिंह गौर सहित कई ग्राम प्रधान रहे।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.