कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएम नेहा, एसपी मूर्ति एवं सीडीओ सौम्या ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर का किया विमोचन

शनिवार को तहसील भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर का विमोचन नेहा जैन जिलाधिकारी, बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक, सौम्या पांडे मुख्य विकास अधिकारी, महेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, चन्द्रभूषण सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात द्वारा किया गया।

अमन यात्रा , पुखरायां : शनिवार को तहसील भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर का विमोचन नेहा जैन जिलाधिकारी, बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक, सौम्या पांडे मुख्य विकास अधिकारी, महेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, चन्द्रभूषण सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े-  डीएम नेहा एवं एसपी मूर्ति ने होली एवं शब-ए-बरात पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यालय अध्यक्षों के साथ साथ उपस्थित सभी लोंगों को कैलेण्डर वितरित किया गया, कैलेण्डर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड)/(सामान्य) एवं आपतकालीन नं0 जैसे-1090,181, 1076,112,1098,102,108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के डॉक्टर ए0के0 सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखनाथ भट्ट जिला विकास अधिकारी, सुश्री रिद्धी पाण्डेय बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा0 अचल कुमार मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक, दिनेश कुमार यादव परियोजना निदेशक, विनोद कुमार यादव उपनिदेशक कृषि, सुनील जिला पूर्ति अधिकारी, राकेश यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी, तनु उपाध्याय पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, अनीता देवी तहसीलदार भोगनीपुर, मनीष द्विवेदी नायब तहसीलदार भोगनीपुर, रामकिशोर जिला सेवायोजन अधिकारी, घनश्याम राठौर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, ए0के0 द्विवेदी प्रभारी वनाधिकारी, शिवम सिंह खंड विकास अधिकारी मलासा, हर गोविन्द खंड विकास अधिकारी अमरौधा, राजेश श्रीवास्तव श्रम परिवर्तन अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारियों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button