कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डोंगल प्रणाली का बहिष्कार और चेक प्रणाली लागू की जाए : राष्ट्रीय सचिव

रसूलाबाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय का रसूलाबाद प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

अमन यात्रा, रसूलाबाद।  शनिवार को रसूलाबाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय का रसूलाबाद प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव दिनेश मिश्रा ने कहा कि डोंगल प्रणाली का बहिष्कार और चेक प्रणाली लागू की जाए।

ये भी पढ़े-  डीएम नेहा एवं एसपी मूर्ति ने होली एवं शब-ए-बरात पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

यदि डोंगल प्रणाली जारी रखी जाए तो उससे पहले इसका प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन 195 ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई हो रही है। उसमें बिना दोनों पक्षों को सुनें कोई कार्रवाई न हो। जिला प्रभारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन कमिश्नर के माध्यम से शासन तक प्रधानों की समस्या को पहुंचाएगा। पंचायतों में केवल ग्राम प्रधानों को दोषी करार दिया जा रहा है। यदि जांच कराई जाए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

ये भी पढ़े- डीएम नेहा, एसपी मूर्ति एवं सीडीओ सौम्या ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर का किया विमोचन

ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौर ने कहा कि प्रधानों के हित में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी  भी निर्दोष ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष औरैया प्रदीप कुमार ,अरविंद दीक्षित, क्षितिज राजा ,ग्राम प्रधान मानवेंद्र पाल, ओमेंद्र यादव, शिवमंगल कठेरिया, लालमन दिवाकर,जीतू यादव, अरुण यादव ,सोनू तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय,रवि कुमार ,ऊषा राठौर, प्रवीण सिंह गौर,हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार, शशिकांत शुक्ला, मदन कुमार,अटल बिहारी,अरविंद बेरिया, कल्पना सिंह, रज्जन सिंह, आशीष सिंह, संदीप कुमार,संग्राम सिंह गौर सहित कई ग्राम प्रधान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button