कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ड्यूटी से घर जा रहे कार की टक्कर से होमगार्ड की हुई मौत

बैंक से ड्यूटी कर घर जा रहे होमगार्ड को कार ने सामने से टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया यह देख कार चालक ने होमगार्ड को अपने कार में बिठाकर सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अमन यात्रा,रसूलाबाद। गुरुवार को बैंक से ड्यूटी कर घर जा रहे होमगार्ड को कार ने सामने से टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया यह देख कार चालक ने होमगार्ड को अपने कार में बिठाकर सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े-  चार वर्ष में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड की मिलेगी डिग्री 

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण गांव निवासी नरेंद्र चतुर्वेदी पुत्र राजेंद्र रसूलाबाद कोतवाली पर होमगार्ड की पद पर तैनात थे,गुरुवार को वह जिला सरकारी बैंक से ड्यूटी कर घर वापस जा रहे थे तभी रसूलाबाद क्षेत्र  के कंहीपुरवा  गांव के सामने होमगार्ड की बाइक में सामने से कार ने टक्कर मार दी जिससे वह बाइक सहित रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए यह देख कार  चालक ने अपनी मानवता दिखाते हुए  गाड़ी में बिठाकर होमगार्ड को रसूलाबाद सीएचसी ले गए जहां पर डाक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड के शव को कब्जे में कर लिया वही कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।होमगार्ड के मौत के बाद पत्नी संगीता ,पुत्र शिवा, तनु सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button