उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक धरा गया

अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में जागते रहो अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने मंगलवार रात्रि चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे जागते रहो अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए

पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में जागते रहो अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने मंगलवार रात्रि चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे जागते रहो अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि चेकिंग के दौरान निम्दापुर थाना डेरापुर हाल पता कस्बा मुंगीसापुर निवासी ओमी कटियार को चोरी की गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जिस पर कूटरचित नंबर डाला गया है समेत धर दबोचा।जबकि दूसरा आरोपी सुनील कटियार भागने में सफल रहा।पुलिस पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के चौबेपुर रौतापुर बंबा के पास चोरी की थी।उसके द्वारा इस बाइक पर साथी आरोपी सुनील कटियार के भाई राजेंद्र प्रसाद की मोटरसाइकिल का नंबर डालकर प्रयोग की जा रही थी।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button