उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने सुनीं शिकायतें, 05 का मौके पर निस्तारण

जमीनी विवाद मामलों का रहा बोलबाला

पुखरायां: कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 114 शिकायतों में से कुल 05 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

टयोंगा गांव निवासी अखिलेश ने शिकायत की कि उनके खेत में लगे बबूल के पेड़ को काट दिया गया है।जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है।उन्होंने हल्का लेखपाल से जांच कराने की मांग की।बिहारी गांव के ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल बनाकर जबरन कब्जा कर लिया है।उन्होंने पैमाइश कराकर कब्जा हटवाए जाने की गुहार लगाई।एसडीएम देवेंद्र सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया।

शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही,नायब तहसील हृदेश गुप्ता,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सहवाल बने रसूलाबाद से बसपा के विधानसभा उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


 

Related Articles

AD
Back to top button