बिहार

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- पूरी तरह से उर्जाविहीन हो चुके हैं नीतीश जी

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय नीतीश जी पूर्णत: ऊर्जाविहीन हो चुके हैं. उनकी पकाऊ, थकाऊ, उबाऊ, बासी और घिसी-पिटी बातों से जनता पक चुकी है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, ” आदरणीय नीतीश जी पूर्णत: ऊर्जाविहीन हो चुके हैं. उनकी पकाऊ, थकाऊ, उबाऊ, बासी और घिसी-पिटी बातों से जनता पक चुकी है. थक चुके नीतीश कुमार जी वास्तविकता, तर्क और तथ्यों से भाग रहे है. बिहार के करोड़ों युवाओं का वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर वो इतिहास के बासी पन्नों को पलट रहे है.”

 

बता दें कि सत्ता पलटने के लिए दम लगा रहे तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और उनके शासनकाल को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ करार देते हुए कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, अब बिहार संभालना उनके बस की बात नहीं है. इससे पहले उन्होंने सीएम को चुनौती दी कि वे उनसे अपने साशनकाल के किसी भी उपलब्धि पर खुले मंच पर डिबेट कर लें.

बता दें कि बतौर युवा नेता तेजस्वी ही नहीं एनडीए से अलग चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान भी सीएम नीतीश की फजीहत करने में पीछे नहीं रहते हैं. वो भी हर मोर्चे ओर सीएम नीतीश पर हमलावार दिखते हैं. उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि अब वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में कतई नहीं देखना चाहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button