कानपुर देहात

तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबी महिला, हालत चिंताजनक

थाना क्षेत्र के हिमाऊपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। घर में लेटी महिला मलवे दब गयी। पति के शोर मचाने पर गांव के ग्रामीणों ने मलवे को हटाकर महिला को चिंता जनक हालत में बहार निकाला।

राजपुर,अमन यात्रा। थाना क्षेत्र के हिमाऊपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। घर में लेटी महिला मलवे दब गयी। पति के शोर मचाने पर गांव के ग्रामीणों ने मलवे को हटाकर महिला को चिंता जनक हालत में बहार निकाला। परिजनों ने महिला को गम्भीर हालत में स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद डाक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के हिमाऊपुर गांव निवासी कल्लूसिंह ने बताया कि शनिवार से हो रही तेज बारिश के कारण परिजर घर पर ही थे। बुधवार की सुबह वह छप्पर के नीचे पशुओं की सानी कर रहा था। पत्नी सुदामा देवी 40 वर्ष बरामदे में लेटी थी। तभी कच्चा बरामदा भरभराकर ढह गया और पत्नी मलवे दब गयी। पति के चीखने-चिल्लाने से ग्रामीण दौड पड़े।
ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मलवे से महिला को गम्भीर हालत में बहार निकाला गया। परिजनों ने महिला को गम्भीर हालत में राजपुर स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।
उपचार के बाद डाक्टर डीके सिंह ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकन्दरा एसडीएम रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है। शासन स्तर से जो मदद होगी दिलाई जायेगी।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button