कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थनवापुर की आयुषी दिवाकर का प्रदेश स्तरीय कुश्ती टीम में चयन

भोगनीपुर तहसील के थनवापुर गांव निवासी दिनेश दिवाकर की बेटी आयुषी दिवाकर का राज्य स्तरीय कुश्ती टीम में चयन हुआ है। आयुषी का यह चयन मंडल से प्रदेश की टीम के लिए हुआ है।

Story Highlights
  • जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मान, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के थनवापुर गांव निवासी दिनेश दिवाकर की बेटी आयुषी दिवाकर का राज्य स्तरीय कुश्ती टीम में चयन हुआ है। आयुषी का यह चयन मंडल से प्रदेश की टीम के लिए हुआ है। इस खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

गांव में मनाया गया जश्न

जब यह खबर जिला पंचायत सदस्य संजय सचान को मिली, तो वह तुरंत आयुषी के घर पहुंचे। उन्होंने आयुषी के बाबा हेतराम दिवाकर को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और परिवार का मुंह मीठा कराया। संजय सचान ने कहा कि आयुषी की यह उपलब्धि उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जिन्हें पुरानी सोच के कारण आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि आयुषी ने साबित कर दिया है कि अगर लड़कियों को अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन कर सकती हैं।

इस अवसर पर अरुण दिवाकर, जिलेदार दिवाकर, संतोष दिवाकर, उमेश दिवाकर, मुनीम, आर्यन, रामप्रकाश दिवाकर, रामदेवी, अंगूरी, खुशबू, जूली, रेखा, रामदर्शनी, कुसुमा देवी, प्रेमा देवी, सियारनी दिवाकर, विकास सचान एडवोकेट और अभिरुचि सचान सहित कई ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौजूद थे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button