फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पति का आरोप- घरेलू विवाद के बाद महिला प्रेमी संग फरार, नकदी और जेवर लेकर जाने का आरोप

खखरेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी का काफी समय से उनके साथ विवाद चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर वह अपने एक परिचित के साथ घर से फरार हो गई है।

फतेहपुर (खखरेरू): खखरेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी का काफी समय से उनके साथ विवाद चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर वह अपने एक परिचित के साथ घर से फरार हो गई है।


नकदी और जेवर लेकर जाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी घर से भागते समय करीब 500 ग्राम चांदी, एक लॉकेट और 12 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को खोजने की कोशिश की। खोजबीन के दौरान वह एक रिश्तेदार के घर पर मिलीं, जहां उनके तीनों बच्चों को देकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए भगा दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में खखरेरू पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button