दर्दनाक घटना : युवक ने पहले पत्नी और बेटे को गला घोंटकर मार डाला फिर खुद को चाकू मार कर किया लहूलुहान

कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां सोमवार को एक युवक ने पहले पत्नी और बेटे को गला घोंटकर मार डाला।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर। कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां सोमवार को एक युवक ने पहले पत्नी और बेटे को गला घोंटकर मार डाला।

इसके बाद उसने खुद को चाकू मार जान देने की कोशिश की।मगर वह इसमें असफल रहा।हालांकि इस दौरान वह खुद को चाकू मारने से लहूलुहान हो गया।यह सब करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था।जिसमें उसने लिखा कि वह जीना चाहता था लेकिन कर्जगीरी ने उसे जीने नही दिया। कर्जा था पर इतना नहीं कि मैं दे न पाऊं पर समय नहीं दिया।

मैं मजबूर होकर परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा हूं।सनिगवां स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाले अर्जुन जायसवाल की किराने की दुकान है।घर में बेटी आशवी और पत्नी निशा हैं।शाम को पड़ोसियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि अर्जुन जायसवाल के घर में कोई हरकत नहीं हो रही है।सूचना पर पुलिस पहुंची तो दंग रह गई।कमरे में मां बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।जबकि अर्जुन जायसवाल रक्तरंजित हालत में पड़े थे।सूचना पर पुलिस के हांथ पांव फूल गए।मौके पर डीसीपी पूर्वी,चकेरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है।इसके साथ ही एक शीशी भी मिली है।अर्जुन ने इसमें लाया नशीला पदार्थ देने के बाद पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।मौके से दो खून से सने हुए चाकू भी मिले हैं।

इन्ही चाकू से ही अर्जुन जायसवाल ने खुद को चाकू मारकर सुसाइड का प्रयास किया।पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

5 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

5 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

5 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

5 hours ago

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

19 hours ago

This website uses cookies.