उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

दर्दनाक : प्रेमिका को परिजन ले गये तो “प्रेमी ने फांसी” लगाकर दी जान

प्रेमिका को जब परिजन ले गये तो प्रेमी फिरोजाबाद से प्रेमिका के गांव तक आ गया। यहां प्रेमिका को ले जाने में असफल होने पर उसने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और तलाशी ली तो एक युवती की फ़ोटो भी मिली है।

विकास सक्सेना, औरैया। प्रेमिका को जब परिजन ले गये तो प्रेमी फिरोजाबाद से प्रेमिका के गांव तक आ गया। यहां प्रेमिका को ले जाने में असफल होने पर उसने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और तलाशी ली तो एक युवती की फ़ोटो भी मिली है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है,और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 ये भी पढ़े-  भारतीय डाक विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में बनने लगे परिषदीय स्कूलों के बच्चों के आधार कार्ड

कुछ ग्रमीणों का कहना है कि युवती कुछ दिन पहले इस युवक के साथ चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। इसके बाद परीजन पता कर उसे ले आए जिस पर यह भी यहां आ गया। दोनों ने भागकर मन्दिर में शादी की थी।फिरोजाबाद के नगला रामदास निवासी 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र सोनेलाल का औरैया कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों की रिस्तेदारी एक गांव में थी। इस कारण प्रेम हो गया। बीते महीने युवती युवक के साथ चली गई तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक युवती ने मन्दिर में शादी कर ली। इधर जब परिजनों को पता चला युवती कहां है तो गुरुवार को उसे लेकर अपने गांव आ गये।

 ये भी पढ़े-  राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

इस पर कुलदीप भी प्रेमिका के गांव आ गया।यहां प्रेमिका को ले जाने पर असफल होने पर उसने गांव के बाहर सड़क के किनारे एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और तलाशी ली। जिससे युवक की पहचान हुई। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और मिली युवती की फ़ोटो से जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन जो तहरीर देंगे उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button