कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दर्दनाक वारदात : पेड़ से लटकते मिले किशोरी और युवक के शव, पुलिस जांच में जुटी

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर थानांतर्गत सराय गांव के जंगल में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी-युगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से एक पेड़ के सहारे लटके पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

Story Highlights
  • शव पेड़ के सहारे लटका हुआ पाया गया, प्रेमी-युगल के संबंध में सनसनीफैल रहस्यमयी मौत की सूचना।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर थानांतर्गत सराय गांव के जंगल में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी-युगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से एक पेड़ के सहारे लटके पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तथा साक्ष्य संकलन कराए। तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।गुरुवार की सुबह मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय के जंगल में एक प्रेमी युगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक रस्सी से पेड़ के सहारे लटका पाया गया।

ssp

जिससे आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिसफोर्स सहित मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।शवों की शिनाख्त रोली संखवार पुत्री काजू संखवार उम्र करीब 14 वर्ष निवासी गौर कोतवाली भोगनीपुर तथा छोटू संखवार पुत्र अशर्फीलाल संखवार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कंचौसी लछियामऊ थाना दिबियापुर के रूप में की गई।

SUNIT AD
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रेमी युगल आपस में दूर के रिश्ते के भाई बहन बताए जा रहे हैं तथा कुछ समय पूर्व से दोनो के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक छोटू पर बीते बुधवार दोपहर मृतका किशोरी रोली को उसके गांव से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था।जिसके संबंध में किशोरी के परिजनों ने रात्रि करीब आठ बजे कोतवाली में पहुंचकर मुकदमा पंजीकृत कराया था ।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। गुरुवार की सुबह दोनों के शव सराय के जंगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ के सहारे लटके पाए गए।

ये भी पढ़े-  वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आकाशीय बिजली गिरने, सर्पदंश एवं गहरी नदी व नहरों में डूबने से बचने हेतु करें यह उपाय

वहीं घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ तथा कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की तथा फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button