इटावाउत्तरप्रदेश

दिन दहाड़े दबंगों ने छात्र को मारी गोली, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा इलाज

प्रभारी निरीक्षक नवरतन गौतम ने बताया कि मामले में दबंगों की तलाश की जा रही है। पंकज के बाबा सुरेश यादव ने जानकारी दी है कि पंकज का एक मित्र योगेंद्र है जिसके साथ वह रहता है।

इटावा,अमन यात्रा : जसवंतनगर के ग्राम नगला केशों में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक व एक कार पर सवार होकर आए आठ-दस युवकों ने खेत पर पानी लगा रहे 17 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। वह कक्षा 11 का सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर का छात्र है। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। यही नहीं दबंगों ने जाते-जाते 100 मीटर की दूरी पर कुछ फायर और भी किए।

बताया गया है कि गांव में रहने वाला पंकज यादव पुत्र राम नरेश यादव घर के ही पास स्थित अपने खेतों में पानी लगाने गया हुआ था। तभी कुछ लोग बाइक व कार से आए और उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वजन तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक नवरतन गौतम ने बताया कि मामले में दबंगों की तलाश की जा रही है। पंकज के बाबा सुरेश यादव ने जानकारी दी है कि पंकज का एक मित्र योगेंद्र है जिसके साथ वह रहता है। दबंग पिछले कई दिनों से उसे उसके साथ न रहने देने की धमकी दे रहे थे। न मानने पर उसके नाती के गोली मार दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button