उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी,हालत गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के चित्ता का पुरवा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर एक नवविवाहिता बुरी तरह झुलस गई।महिला को झींझक सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई और उसे तत्काल उपचार के लिए झींझक सीएचसी ले जाया गया।सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।महिला के ससुर रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा अनुज अपने परिवार के साथ अलग रहता है और मुंबई में निजी काम करता है।घटना की सूचना मिलते ही झींझक पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button