उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी टक्कर

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रप्तार कार और ऑटो के बीच आमने सामने भिड़ंत में एक 12 साल के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा सुबह करीब 11 बजे चिलौली गांव के पास हुआ।बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर डेरापुर से रूरा की तरफ जा रहा था

Story Highlights
  • 12 साल के बालक समेत दो की मौत,चार गंभीर
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रप्तार कार और ऑटो के बीच आमने सामने भिड़ंत में एक 12 साल के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा सुबह करीब 11 बजे चिलौली गांव के पास हुआ।बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर डेरापुर से रूरा की तरफ जा रहा था।चिलौली गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रप्तार हुंडई कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया और उसमें बैठीं सवारियां मलबे और लोहे के बीच में दब गईं।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा में भर्ती कराया गया।हादसे के वक्त ऑटो में दानिश 12 वर्ष,रहमत अली 60 वर्ष,अंकित 19 वर्ष, आसिफ 14 वर्ष,सलीम 21 वर्ष,संजय श्रीवास्तव 58 वर्ष और ऑटो चालक धर्मेंद्र 40 वर्ष सवार थे।सीएचसी में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत 12 साल के मासूम दानिश पुत्र गुड्डू निवासी मल्लाहनपुरवा और अंकित 19 वर्ष निवासी बनामई भरथना को मृत घोषित कर दिया।चार गंभीर रूप घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे,जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button