कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राघव अग्निहोत्री ने बांटा लोगों का दुख-दर्द

समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने आज अपने साथियों के साथ क्षेत्र के दो परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा।

Story Highlights
  • सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना और मदद का आश्वासन

कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने आज अपने साथियों के साथ क्षेत्र के दो परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा। उन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और एक घायल व्यक्ति से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अग्निहोत्री सबसे पहले भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमोद कुमार विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दुख की घड़ी में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके बाद, राघव अग्निहोत्री शाहजहांपुर गांव के ही निवासी जयनारायण कोरी के घर पहुंचे। जयनारायण हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अग्निहोत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान, जिला उपाध्यक्ष (छात्रसभा) ओवैस दीवान, युवा सपा नेता मुन्ना खान, युवा नेता विवेक यादव और विधानसभा कोषाध्यक्ष अमन तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button