माँ वैष्णो देवी के पावन दर्शन करने के लिए दिनेश पांडेय के निर्देशन में एक जत्था रवाना
अकबरपुर नगर के प्रमुख व्यवसायी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में 50 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था आज सी एन जी बस द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए निकल गया जो पूर्व में कराए गए आरक्षण के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: अकबरपुर नगर के प्रमुख व्यवसायी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में 50 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था आज सी एन जी बस द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए निकल गया जो पूर्व में कराए गए आरक्षण के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा। इस सम्बन्ध में श्री पांडेय ने बताया कि 30 अगस्त को महारानी के चरणों में भंडारा अर्पित करने के बाद 31 अगस्त को भूमिका मंदिर में पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम बनाया गया है और हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद 3 सितंबर को यात्री जत्था वापस पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि वे बीते 30 वर्षों से माँ वैष्णो देवी की कृपा से यात्रा करते आ रहे हैं। यह यात्रा कार्यक्रम कभी 5-6 लोगो के साथ प्रारंभ किया था और आज जत्था 100 श्रद्धालुओं की संख्या पार कर गया है। उन्होंने बताया कि महारानी की कृपा और आशीर्वाद से सभी यात्राओं में कोई विघ्न बाधा नहीं आई है। इस वर्ष भी 101 लोगों ने आरक्षण कराया था और बीते दिन अर्थात 25 अगस्त तक सभी भक्तों की तैयारी थी किन्तु भूस्खलन और बारिश से जम्मू में तबाही, वैष्णो देवी मार्ग पर श्रद्धालुओं की मौत का समाचार सुनकर कुछ लोगों की हिम्मत टूट गई और लगभग 28–30 लोगों ने अपना आरक्षण समाप्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि जत्था में शामिल सभी महिला पुरुष और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। आज की यात्रा में आज की यात्रा में दिनेश चंद पांडे के अतिरिक्त संतोषी राहुल सिंह मोनू गुड्डू दुबे कपिल विमल पांडे धनंजय डॉक्टर सुधीर सिंगर महेंद्र प्रताप सिंह गोविंदा और अरविंद शामिल हैं।



