व्यापारियों से संवाद एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यकम का हुआ आयोजन
अवसर पर "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भावना के अनुरूप व्यापारी बंधुओं से संवाद एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यकम का आयोजन आज दिनांक 11.06.2026 को विदुर कुटी, पुखरायां, कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधानजायसवाल, कानपुर देहात के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में श्रम विभाग के द्वारा आयोजित किया गया

कानपुर देहात। अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भावना के अनुरूप व्यापारी बंधुओं से संवाद एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यकम का आयोजन आज दिनांक 11.06.2026 को विदुर कुटी, पुखरायां, कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधानजायसवाल, कानपुर देहात के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में श्रम विभाग के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उ०प्र० एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया श्रीमती रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात व माननीय श्री स्वतन्त्र पासवान, ब्लाक प्रमुख, मलासा, कानपुर देहात व तहसील पुखरायां के सम्मानित व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों को विधिवत प्रारम्भ किया गया। जिसके उपरान्त सहायक श्रमायुक्त, कानपुर पूर देहात मुख्य अतिथि महोदय को बुके देकर एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अन्य विशिष्ट अतिथि गणों को बुके देकर कर सम्मानित किया गया। सहायक यक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा व्यापारी बंधुओं से संवाद के कम में वर्तमान सरकार के द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं एवं ईज ऑफ डुईग बिजिनेस के सम्बन्ध में विस्तार जानकारी देते हुये विभाग द्वारा संचालित निर्माण श्रमिकों के हितार्थ योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व पर व पर प्रकाश डाला गया, साथ ही व्यापारी बंधुओं से संवाद स्थापित करते हुये सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किये गये।
हितलाभ वितरण के अन्तर्गत अटल आवासीय विद्यालय के चयनित बच्चों में से 25 बच्चों को शील्ड एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 25 निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों की सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हितलाभ प्रमाण पत्र, 06 निर्माण श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के हितलाभ प्रमाण पत्र, 04 निर्माण श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, 05 श्रमिकों प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रमाण पत्र, के अन्तर्गत कुल रू0 26,45,000/- की धनराशि के हितलाभ का वितरण मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय श्रीमती रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष महोदया, भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात द्वारा विभाग की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, साथ ही माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र० द्वारा प्रदेश को विकास की ऊचाईयों पर ले जाने लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उपस्थित व्यापारियों एवं श्रमिक बंधुओं से माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के अन्त जिला विकास अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा समस्त उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सर्व अनुभव अग्रवाल, अनिल कुमार बंसल, कन्हैया गुप्ता, व अन्य व्यापारी गणों के अतिरिक्त विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित रहें।



