आपकी बात

दिसंबर 2020 से अब तक “रसोई गैस” की कीमत में 225 रुपये का इजाफा

एक दिसंबर से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी. इसके बाद से लेकर अब तक 225 रुपये कीमत बढ़ चुकी है. यहां जानिए, कब कितनी बढ़ी सिलेंडर की कीमत.

नई दिल्ली,अमन यात्रा : पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंचने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी आसमान छूने लगी है. गुरुवार को फिर एक बार एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. इसके बाद अब 14.2 किलो की बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 794 रुपये हो गई. सिर्फ 21 दिनों के अंदर 100 रुपये की वृद्धि हुई है. इसके अलावा दिसंबर से लेकर अब तक सिलेंडर की कीमतों में 225 रुपये का इजाफा हुआ है.
एक दिसंबर से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी लेकिन 1 दिसंबर को 50 रुपये बढ़ा दी गई. इसके बाद से लेकर अब तक 225 रुपये की वृद्धि हो गई है. 16 फरवरी को एलपीजी की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई और सिलेंडर 694 रुपये का हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई.

कब कितनी बढ़ी सिलेंडर की कीमत

25 फरवरी50794
15 फरवरी50769
04 फरवरी25719
16 दिसंबर50694
01 दिसंबर50644

प्रमुख शहरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg LPG सिलेंडर की नई कीमत

शहर कीमत
दिल्ली794
मुंबई794
कोलकाता822
लखनऊ832
आगरा807
जयपुर805
पटना884
इंदौर822
पुणे798
अहमदाबाद801
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button