कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
दीपावली पर जनपद न्यायालय रहेंगे बंद
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार, जनपद कानपुर देहात के सभी न्यायालय 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को दीपावली के पावन पर्व पर बंद रहेंगे।

- 23 नवंबर को होगा न्यायिक कार्य
- कानपुर देहात: उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अवकाश
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार, जनपद कानपुर देहात के सभी न्यायालय 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को दीपावली के पावन पर्व पर बंद रहेंगे।
उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि इस अवकाश के बदले में, 23 नवंबर, 2024 (चतुर्थ शनिवार) को सभी न्यायालय खुले रहेंगे। इस दिन सभी लंबित मामलों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने सभी संबंधित पक्षकारों को सूचित किया है कि वे 23 नवंबर को अपनी-अपनी पत्रावलियां लेकर न्यायालय में उपस्थित हों। यह आदेश वाह्य स्थित न्यायालय भोगनीपुर, घाटमपुर और ग्राम न्यायालय बिल्हौर को भी सूचित कर दिया गया है।



