कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल

घायल बाइक सवार को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में रविवार को एक ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घायल बाइक सवार की पहचान पुखरायां कस्बा निवासी सक्षम के रूप में हुई है।सक्षम ने बताया कि रविवार को वह बाइक से किसी जरूरी काम से जलपुरा गांव जा रहे थे।रास्ते में भोगनीपुर के निकट एक ई रिक्शा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

Related Articles

AD
Back to top button