कानपुर देहात

देवराहट में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

शिक्षक शंकुल बैठक के मुख्य अतिथि पुखराया स्थिति डाइट के प्राचार्य (उप शिक्षा निदेशक) डॉ सच्चिदानंद ने कहां की देवराहट न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय सक्रिय होने चाहिए ताकि संबंधित विद्यालय के बच्चे इसका समुचित लाभ उठा सकें।

रिपोर्ट – राम सेवक वर्मा
पुखरायां (कानपुर देहात)। विकासखंड अमरौधा के ग्राम देवराहट में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक गुरूवार संपन्न हुई। शिक्षक शंकुल बैठक के मुख्य अतिथि पुखराया स्थिति डाइट के प्राचार्य (उप शिक्षा निदेशक) डॉ सच्चिदानंद ने कहां की देवराहट न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय सक्रिय होने चाहिए ताकि संबंधित विद्यालय के बच्चे इसका समुचित लाभ उठा सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा उदय नारायण ने कहा कि दीक्षा एप डाउनलोड करने में यदि कोई समस्या सामने आ रही हो तो संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उसका निराकरण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डाइट मेंटर सुश्री अंशु सिंह  के अलावा इस अवसर पर ए आर पी मनोज शुक्ला, प्रवीण त्रिपाठी, रवि द्विवेदी, अखिलेश यादव , शिक्षक संकुल टीम देवराहट के सदस्य आदित्य राव सुमन, दिनेश चंद्र मिश्रा, हिमांशु गुप्ता को अखिलेश यादव, सुधीर कुमार भी मौके पर मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button