कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दोहरापुर गांव में भीम भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दोहरापुर गांव में रविवार को महापुरुषों के संघर्ष की जीवन गाथा भीम कथा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।

Story Highlights
  • कथा का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार तथा जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार ने फीता काट कर किया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दोहरापुर गांव में रविवार को महापुरुषों के संघर्ष की जीवन गाथा भीम कथा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।रविवार को तहसील क्षेत्र के दोहरापुर गांव में भीम भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।कथा का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार तथा जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार ने फीता काट कर किया।

बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान का मसौदा तैयार करने के अलावा डॉक्टर बी आर अम्बेडकर ने भारत के भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में महत्तवूर्ण भूमिका निभाई।एक अर्थशास्त्री,समाज सुधारक और वकील के रूप में उन्होंने भारत के सबसे महत्त्वपूर्ण आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मेंद्र संखवार,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बड़े लाल चौहान,विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रकाश संखवार,विधानसभा कोषाध्यक्ष रामाधार संखवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button